Get App

Heart: ये एक आदत कर रही है दिल को कमजोर, फौरन छोड़ें नहीं तो पछताना पड़ेगा!

Heart health: डिसलिपिडेमिया एक आम लेकिन खामोश बीमारी है, जो शरीर में फैट्स के असंतुलन के कारण होती है। इसमें खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। यह स्थिति दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। सही समय पर पहचान और जीवनशैली में बदलाव से इससे बचा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 2:28 PM
Heart: ये एक आदत कर रही है दिल को कमजोर, फौरन छोड़ें नहीं तो पछताना पड़ेगा!
Heart health: डिसलिपिडेमिया की सबसे बड़ी समस्या है कि इसके लक्षण बेहद आम होते हैं

सालों से हम कोलेस्ट्रॉल को सिर्फ मोटापे या दिल की बीमारी से जोड़ते आए हैं, लेकिन एक बीमारी है जो इससे भी आगे जाकर खतरा बन रही है नाम है डिसलिपिडेमिया (Dyslipidemia)। सुनने में भले ही कुछ अलग लगे, लेकिन ये समस्या आजकल तेजी से फैल रही है और कई लोगों की सेहत को बिना शोर-शराबे के नुकसान पहुंचा रही है। इसमें खून में फैट्स यानी वसा का स्तर बिगड़ जाता है, जिससे शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है। खासकर जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगे और अच्छा कोलेस्ट्रॉल घटने लगे, तब ये बीमारी धीरे-धीरे दिल की बीमारियों की तरफ ले जाती है।

ज्यादातर लोग इसे पहचान भी नहीं पाते और जब तक समझ में आता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए समय रहते इसके लक्षणों और बचाव के उपायों को जानना बेहद जरूरी है।

दिखते नहीं लक्षण

डिसलिपिडेमिया की सबसे बड़ी समस्या है कि इसके लक्षण बेहद आम होते हैं, या फिर कई बार बिल्कुल नहीं दिखते। इसलिए लोग इसे पहचान नहीं पाते। जब तक शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा से ब्लॉकेज न बन जाए, तब तक ये बीमारी कोई साफ संकेत नहीं देती। यही वजह है कि हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी घटनाएं अचानक होती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें