Credit Cards

Betel Leaf: सुबह-सुबह खाली पेट चबाएं पान का पत्ता, जानें इसके 5 हैरान कर देने वाले फायदे!

Health tips: अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट पान का पत्ता चबाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। पाचन ठीक रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन कम करने और मुंह की बदबू से छुटकारा पाने तक, पान का पत्ता प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है और शरीर को तंदुरुस्त रखता है

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
Health tips: पान का पत्ता आपके लिए दवा का काम कर सकता है।

पान का जिक्र होते ही अक्सर लोग इसे केवल स्वाद या माउथ फ्रेशनर के तौर पर देखते हैं, लेकिन पान का पत्ता दरअसल एक नेचुरल औषधि है, जो सेहत के लिए कई चमत्कारी फायदे रखता है। संस्कृत के शब्द 'पर्ना' से निकला 'पान' भारतीय संस्कृति में लंबे समय से पूजा-पाठ, अतिथि सत्कार और पारंपरिक रस्मों में उपयोग किया जाता रहा है। लेकिन इसके अलावा इसके पत्तों में मौजूद पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन C, क्लोरोफिल, कैरोटिन, राइबोफ्लेविन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

खास बात ये है कि अगर इसे सुबह खाली पेट चबाकर खाया जाए, तो ये पाचन दुरुस्त करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन कम करने तक में मदद करता है। पान का पत्ता सर्दी-खांसी, इंफेक्शन, दांत दर्द और मुंह की बदबू जैसी समस्याओं में भी लाभकारी है। आइए जानें, पान का पत्ता किन-किन तरीकों से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है।

 1.  दांत दर्द में राहत


अगर दांतों में अचानक दर्द शुरू हो जाए, तो पान का पत्ता आपके लिए दवा का काम कर सकता है। इसमें नेचुरल दर्द निवारक गुण होते हैं जो जल्दी राहत देते हैं।

2.  कब्ज को कहें टाटा

पाचन ठीक नहीं रहता या कब्ज की शिकायत रहती है? सुबह खाली पेट पान का पत्ता चबाना फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद भी इसे पाचन के लिए लाभकारी मानता है।

3. खांसी और जुकाम में असरदार

सर्दी-जुकाम या पुरानी खांसी हो तो पान का काढ़ा बनाकर पीना लाभकारी होता है। इसके गर्म और रोग प्रतिरोधक गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

4.  मुंह की दुर्गंध से छुटकारा

अगर मुंह से बदबू आती है तो पान का पत्ता आपके लिए नेचुरल माउथ फ्रेशनर बन सकता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से सांसों की दुर्गंध धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

5.  वजन घटाने में मददगार

जो लोग मोटापा कम करने की सोच रहे हैं, उनके लिए पान का पत्ता एक नेचुरल उपाय हो सकता है। इसे रोज सुबह खाली पेट चबाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: इलायची से होगा Blood Sugar का नाश, जानिए कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।