पिछले कुछ साल में भारत में कार्डियक अरेस्ट और दिल की बीमारियां मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं। दिल की बीमारियों से होने वाली बीमारियों की वजह से मृत्यु दर करीब 7.8 फीसदी है। फिक्र की बात ये है कि हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है वह युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं के लिए यह बिल्कुल साइलेंट किलर की तरह हो गया है।
