गर्मियों में तेज धूप और लू चलने के कारण शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या जल्दी हो जाती है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग तुरंत राहत के लिए फ्रिज का बर्फीला पानी पी लेते हैं, लेकिन ये आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बहुत ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और गले से जुड़ी समस्याएं भी खड़ी कर सकता है। वहीं कुछ लोग गर्म पानी को हेल्दी मानते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में ये भी शरीर को और अधिक गर्म कर सकता है।
