डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज को हर दिन अपने ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने की चुनौती झेलनी पड़ती है। ये समस्या तब और बढ़ जाती है जब खानपान अनियमित हो और दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो। ऐसे में सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को प्राकृतिक रूप से भी मजबूत करना जरूरी होता है। आयुर्वेद में कई ऐसी देसी औषधियां और जड़ी-बूटियां बताई गई हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये शरीर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचातीं और लंबे समय तक असर दिखाती हैं।
