एक दौर था जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से कराह रही थी। चारो तरफ मौत का साया मंडरा रहा था। कौन कब कोरोना संक्रमण की चपेट में आया और चला गया। कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। न जाने कितने लोग काल के गाल में समा गए। उस समय इस कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सिर्फ वैक्सीन ही रामबाण नजर आ रही थी। वैक्सीन बनाई गई और दुनिया भर में करोड़ों लोगों को लगाई भी गई। कोविशील्ड वैक्सीन जिसे ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका कंपनी ने बनाई है। अब यह वैक्सीन गले की फांस बन गई। इस वैक्सीन को लगवाए हुए लोगों में साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे हैं।
