Get App

कोरोना की संजीवनी कोविशील्ड और कोवैक्सीन में किसके साइड इफेक्ट्स हैं खतरनाक? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Covishield Vs Covaxin Vaccine: कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थी। इन दोनों वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ही वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स सामने आते ही लोगों के होश उड गए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2024 पर 1:04 PM
कोरोना की संजीवनी कोविशील्ड और कोवैक्सीन में किसके साइड इफेक्ट्स हैं खतरनाक? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
कोरोना काल में लगी कई वैक्सीन के कई साइड इफेक्ट्स अब सामने आ रहे हैं।

कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स को लेकर पूरे देश-दुनिया में बवाल मचा हुआ था। अब इसी बीच कोवैक्सीन को लेकर भी एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन लगवाएं हैं उन पर भी साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं। कोवैक्सिन, भारत की कंपनी भारत बायोटेक ने बनाई है। कोवैक्सीन लेने वाले लगभग एक तिहाई यानी हर 3 में से एक व्यक्ति को टीका लगने के एक साल के अंदर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की ओर से किया गया यह रिसर्च 'ड्रग सेफ्टी' नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

कुछ समय पहले भारत में एस्ट्राजेनेका कंपनी की वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स की खबर आते ही लोगों में खौफ का माहौल था। एस्ट्राजेनेका कंपनी ने ब्रिटने की कोर्ट में माना कि कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके कारण थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) की प्रॉब्लम हो सकती है।

कोवैक्सिन के साइड इफेक्ट्स

कोवैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स महिलाओं पर देखने को मिले हैं। करीब 4.6 फीसदी महिलाएं वैक्सीन लेने के बाद पीरियड्स संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। वहीं 2.7 फीसदी महिलाएं आंखों से संबंधित समस्याओं से जूझ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ महिलाओं को थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारी भी पाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें