Curd: इन चीजों के साथ दही खाना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों बढ़ जाती है गैस और जलन

Foods to Avoid With Curd: गर्मियों में दही को सबसे ठंडक देने वाला और पसंदीदा फूड माना जाता है, जो स्वाद के साथ-साथ पेट को भी आराम देता है। लेकिन अगर इसे कुछ गलत चीजों के साथ खा लिया जाए तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट में गैस, जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 10:21 AM
Foods to Avoid With Curd: अगर आप दही के साथ नींबू, खट्टे फल या मैंगो शेक जैसी चीजें खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

गर्मियों में अगर किसी चीज का नाम सुनते ही ठंडक का एहसास हो, तो वो है – दही। ठंडी लस्सी हो, मसालेदार रायता या फिर नमक डालकर खाया गया सादा दही – ये न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दही पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर की गर्मी कम करता है और इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही दही कभी-कभी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जी हां, इसका कारण दही नहीं, बल्कि वो चीजें हैं जो हम अक्सर उसके साथ खा लेते हैं।

कई बार लोग दही को ऐसे फूड्स के साथ खा लेते हैं, जो शरीर के तापमान और पाचन संतुलन को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में दही फायदे की जगह नुकसान देने लगता है। आइए जानें वो 5 चीजें, जिन्हें दही के साथ कभी नहीं खाना चाहिए।

 

  1. दही और मछली


मछली और दही दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, लेकिन मछली की तासीर गर्म और दही की ठंडी होती है। जब दोनों एक साथ खाए जाते हैं, तो शरीर में तापमान असंतुलन पैदा हो सकता है। इससे स्किन एलर्जी, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को वर्जित माना गया है।

  1. दही और प्याज

दही के साथ प्याज खाना आम है, लेकिन प्याज की गर्म तासीर और उसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स दही के ठंडे स्वभाव से रिएक्ट कर सकते हैं। इससे गैस, सूजन और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

  1. दही और गर्म खाना

बहुत गर्म या तीखा खाना खाने के तुरंत बाद दही खाना आपके पाचन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है। दही को ठंडा या रायते के रूप में खाना बेहतर होता है।

  1. दही और खट्टी चीजें

अगर आप दही के साथ नींबू, खट्टे फल या मैंगो शेक जैसी चीजें खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इन सबमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और दही के साथ लेने से पेट में एसिड का लेवल और बढ़ जाता है। नतीजा – पेट दर्द, गैस और भारीपन।

  1. दही और केला

कई लोग हेल्दी मानकर केला और दही या दूध के साथ दही खा लेते हैं, लेकिन ये कॉम्बिनेशन पेट को सूट नहीं करता। इससे सीने में जलन, भारीपन और डाइजेशन की दिक्कतें हो सकती हैं।

तो दही के साथ क्या खाएं?

दही में खीरा, पुदीना और भुना जीरा मिलाकर रायता बनाएं।

चावल के साथ छाछ लें।

भोजन और दही के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर रखें।

दही को दिन के समय, खासकर दोपहर में लें – रात में टालें।

Gastric problem: गलत फूड कॉम्बिनेशन से बन सकती है गैस की भयंकर समस्या, जानिए कौन से हैं ये 5 मेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।