Credit Cards

Isabgol: रात को खाएं दही के साथ ये चीज, पेट की गंदगी और कब्ज दोनों का होगा सफाया

Constipation: पेट अगर साफ न हो, तो शरीर में कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं जैसे कब्ज, गैस, बदहजमी और मुंह से बदबू। इससे दिनभर थकावट और चिड़चिड़ापन बना रहता है। ऐसे में पेट की नेचुरल सफाई जरूरी हो जाती है, ताकि शरीर हल्का महसूस करे और पाचन तंत्र बेहतर बना रहे

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
Constipation: इसबगोल यानी psyllium husk आमतौर पर कब्ज के इलाज में इस्तेमाल होता है

आज के समय में गलत लाइफस्टाइल के कारण पेट साफ न रहना एक आम समस्य है। वहीं जब पेट ठीक रहता है, तो पूरी बॉडी एनर्जेटिक और हल्की महसूस होती है, लेकिन जैसे ही पेट साफ नहीं होता, तमाम दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कब्ज, गैस, अपच, एसिडिटी, सिर दर्द, मुंह से बदबू और त्वचा पर पिंपल्स ये सभी परेशानियां इस ओर इशारा करती हैं कि पेट अंदर से साफ नहीं हो रहा। ऐसे में दिनभर थकावट बनी रहती है, नींद भी ठीक से नहीं आती और दिमाग लगातार भारी महसूस होता है। पेट की सफाई न केवल डाइजेशन सुधारती है, बल्कि पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है।

हालांकि कई लोग इसके लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवाएं लेना शरीर पर गलत असर डाल सकता है। इसलिए पेट की सफाई के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प हैं। ऐसे ही एक उपाय की जानकारी हम आगे देने जा रहे हैं।

सुबह-सुबह पेट भारी


कई लोगों को सुबह उठते ही पेट भारीपन या फूलने की समस्या होती है। शौच पूरी तरह न होना, पेट में अजीब सी ऐंठन या गैस का जमा होनार  ये सभी संकेत हैं कि आंतें पूरी तरह साफ नहीं हो पा रहीं। ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाएं, तो धीरे-धीरे शरीर खुद से ठीक होने लगता है।

दही में मिलाएं इसबगोल

इस समस्या का एक बेहद असरदार और आसान उपाय है दही और इसबगोल का मिश्रण। इसबगोल यानी psyllium husk आमतौर पर कब्ज के इलाज में इस्तेमाल होता है, लेकिन जब इसे दही के साथ मिलाकर खाया जाए, तो ये और भी गहराई से काम करता है। दही की ठंडक और प्रोबायोटिक्स मिलकर इसबगोल पेट की सफाई करते हैं।

कैसे करता है यह मिश्रण काम?

दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। वहीं, इसबगोल घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट और आंतों में जमी गंदगी को धीरे-धीरे बाहर निकालने का काम करता है। ये मिश्रण पेट की सूजन, गैस, एसिडिटी और अपच से भी राहत दिलाने में कारगर है। इसके अलावा, ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का नेचुरल तरीका भी है।

कैसे लें ये घरेलू उपाय?

रात को सोने से पहले एक कटोरी ताजे दही में 1 से 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और खाने के बाद पानी न पिएं, ताकि ये पेट में जाकर अच्छे से अपना काम कर सके। अगले दिन सुबह उठते ही आप फर्क महसूस करेंगे  पेट हल्का और मूड फ्रेश।

गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत

जो लोग रोज सुबह पूरी तरह पेट साफ न होने की शिकायत करते हैं, उन्हें ये उपाय जरूर आजमाना चाहिए। साथ ही, जिन्हें गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या रहती है, या जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और अंदर से शरीर को साफ करना चाहते हैं, उनके लिए ये एक बेहतरीन उपाय है। यहां तक कि अगर नींद अच्छी नहीं आती तो भी यह फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि पेट की गड़बड़ी भी नींद बिगाड़ सकती है।

दही हमेशा ताजा और बिना मीठा या नमक वाला होना चाहिए। इसबगोल की मात्रा जरूरत से ज्यादा न लें, वरना पेट भारी लग सकता है। अगर आपको डायबिटीज है या कोई गंभीर बीमारी है, तो इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: डायबिटीज की शुरुआती पहचान में मददगार हैं ये टेस्ट, जानें कब और कैसे कराएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।