Get App

Diabetes: सुबह खाली पेट खाएं यह पत्ता, ब्लड शुगर रहेगा काबू में, मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा

Diabetes Treatment: कढ़ी पत्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और शरीर की सेहत को मजबूत बनाते हैं। आइए जानें, कढ़ी पत्ते को डाइट में शामिल करने के आसान और असरदार तरीके

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2025 पर 7:56 AM
Diabetes: सुबह खाली पेट खाएं यह पत्ता, ब्लड शुगर रहेगा काबू में, मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा
Diabetes Treatment: अगर आप वजन घटाने की जद्दोजहद में लगे हैं तो कढ़ी पत्ता आपकी मदद कर सकता है।

आज की तेज रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते डायबिटीज अब उम्र से नहीं, आदतों से जुड़ी बीमारी बन गई है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड और तनाव भरे माहौल में ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ना अब आम बात हो गई है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो ये न सिर्फ हार्ट और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि आंखों और नर्वस सिस्टम पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में एक नेचुरल और घरेलू उपाय आपकी काफी मदद कर सकता है—और वो है कढ़ी पत्ता।

ये साधारण सा दिखने वाला पत्ता सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए कढ़ी पत्ता एक कारगर उपाय बन सकता है। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ पाचन सुधारता है, वजन कम करता है और दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है।

पाचन की गाड़ी रखे पटरी पर

कढ़ी पत्ता हमारे पाचन तंत्र के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं। इसमें ऐसे एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करते हैं। पेट फूलना, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं अगर बार-बार परेशान करती हैं, तो कढ़ी पत्ते को रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें