Delhi Air Pollution: देश के कई शहरों में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली के हालात बेहद खराब हैं। वायु प्रदूषण की इस बढ़ती समस्या से लोगों की मानसिक हालत बेहद खराब हो रही है। दिल्ली के लोगों में उदासी, चीजों को याद रखने से जुड़ी कठिनाइयां आ रही हैं। उनको जीवन की चुनौतियों से निपटने की क्षमता में कमी महसूस हो रही है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal -NGT) के सामने इन बातों का जिक्र किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार और एनजीटी दोनों ही गंभीर हैं।
