भारत में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने हाल ही में अपनी मासिक दवा अलर्ट लिस्ट में 84 दवाओं को “मानक गुणवत्ता से बाहर” (NSQ) घोषित किया है। इसमें सामान्य रूप से तय स्टेरॉयड, एसिडिटी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज आदि की दवाएं शामिल हैं। ये दवाएं एजेंसी की क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं है। इस बारे में दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी करने वाली संस्था CDSCO ने अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि CDSCO हर महीने बाजार में बेची जा रही गैर-मानक गुणवत्ता वाली दवाओं के बारे में अलर्ट जारी करता है।
