Get App

Diabetes: यह खास शुगर है डायबिटीज की सबसे बड़ी दुश्मन, सेवन करते ही ब्लड शुगर होगा डाउन, दवाओं की होगी छुट्टी

Diabetes Treatment: नॉर्मल चीनी के मुकाबले कोकोनट शुगर काफी फायदेमंद मानी गई है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। इसे सफेद चीनी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट शुगर अनरिफाइंड होती है। इसमें फैट की मात्रा भी बेहद कम होती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 7:20 AM
Diabetes: यह खास शुगर है डायबिटीज की सबसे बड़ी दुश्मन, सेवन करते ही ब्लड शुगर होगा डाउन, दवाओं की होगी छुट्टी
Diabetes Treatment: नारियल के पेड़ में जो फूल निकलते हैं, उनके रस से तैयार होने वाले शुगर को कोकोनट शुगर कहते हैं।

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की रहती है। शुगर यानी चीनी से तो उन्हें हमेशा दूरी बनानी होती है। लेकिन एक ऐसी शुगर है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। दरअसल, डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए कोकोनट शुगर (Coconut Sugar) काफी फायदेमंद मानी गई है। यह नॉर्मल शुगर के मुकाबले काफी अलग है। आज कल कोकोनट शुगर का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है। इसे कोकोनट पाम शुगर के नाम से भी जाना जाता है।

यह कई मिनिरल्स से भरपूर यह नेचुरल स्‍वीटनर सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Coconut sugar Benefits) होता है। रिफाइंड शुगर को रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल कर गन्ने के रस से बनाया जाता है। जबकि कोकोनट शुगर अनरिफाइंड होती है। इसे सफेद चीनी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सफेद चीनी के मुकाबले कोकोनट शुगर का सेवन करते हैं तो काफी फायदे मिलते हैं।

जानिए क्या है कोकोनट शुगर

नारियल के पेड़ में जो फूल होते हैं। उनके रस से तैयार होने वाले शुगर को कोकोनट शुगर कहते हैं। इसे बनाने के लिए नारियल के फूल के एक सिरे को काटकर उसके रस को स्टोर कर लेते हैं। एक बर्तन में रखकर इस रस को कम आंच पर पकाया जाता है। जब यह सूख जाए तब इसमें जो बचता है। उसे ही कोकोनट शुगर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फैट की मात्रा भी बेहद कम होती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशन की बात करें तो यह आयरन, जिंक, कैल्शियम, पैटोशियम, कैलोरी, शुगर, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स आदि मौजूद होते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें