आजकल की आधुनिक जीवनशैली में खानपान की गलत आदतें, लगातार बढ़ता तनाव और व्यायाम की कमी ने हमारे स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। लोग तेजी से बढ़ती व्यस्तताओं और तनाव के चलते अपने खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे पाते और फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें और शक्कर युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करने लगे हैं। इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियों में कमी भी एक बड़ी समस्या बन गई है। इन सब कारणों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगी है और कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। ऐसी ही एक गंभीर और व्यापक रूप से फैलने वाली बीमारी है डायबिटीज।