डायबिटीज आज के समय में सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है, जो अगर समय रहते कंट्रोल न की जाए तो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। कई लोग इसे लेकर लापरवाह रहते हैं और इसके शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। खास बात ये है कि डायबिटीज के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और कई बार लोग इसे सामान्य कमजोरी या थकान समझ लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने शरीर के बदलावों को बारीकी से नोटिस करें तो शुरुआती स्टेज में ही इस बीमारी को पकड़ा जा सकता है।
