Get App

Diabetes: अमरूद और पत्तों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, रोजाना ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

Diabetes: अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। अमरूद के फायदों की वजह से इसे संस्कृत में 'अमृत' भी कहा जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। अमरूद के साथ पत्तियां भी सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 7:21 AM
Diabetes: अमरूद और पत्तों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, रोजाना ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे
Diabetes: अमरूद में पोटेशियम, विटामिन-C, सोडियम, फॉलिक एसिड और विटामिन B9 मौजूद होता है। जो डायबिटीज के रोगियों फायदेंमंद होता है।

डायबिटीज की समस्या से हर तीसरा इंसान पीड़ित है। इस खतरनाक बीमारी से राहत पाने के लिए आपको अपने खान-पान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट काफी जरूरी है। अगर आप डाइट के अंदर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले फल और सब्जियां खाएंगे, तो कभी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डायबिटिक पेशेंट्स इसके लिए अमरूद और उसकी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल हमेशा डाउन रहेगा। इतना ही नहीं इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल भी शरीर से दूर रहता है। इसके साथ ही पाचन शक्ति मजबूत रहती है।

अमरुद में विटामिन-C, विटामिन-B, विटामिन-A और फास्फोरस काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमरुद के साथ-साथ अमरुद की पत्तियों का सेवन भी शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

अमरूद खाने के बाद ब्लड शुगर रहेगा डाउन

डायबिटीज में ऐसी डाइट (Diabetes Diet) लेनी चाहिए। जिसमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड हों। अमरूद भी एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। जिसे खाने से खून में शुगर तेजी से नहीं बढ़ती है। वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट्स के लिए यह एक बढ़िया फल है। अमरूद के अंदर संतरे से 4 गुना ज्यादा विटामिन-सी (Vitamin C in Guava) होता है। विटामिन-C एक एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। किसी भी बीमारी को खत्म करने के लिए जरूरी होता है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार 100 ग्राम अमरूद में केवल 68 कैलोरी और 8.92 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें