प्रेगनेंसी में महिलाएं खूब खाती है। जो मन किया और जब मन किया खाने लगती है। पहले कहा जाता था कि ये बच्चे का मन होता है, इसलिए लोग बड़े चाव से गर्भवती महिला को उसकी पसंद की चीजें खिलाते थे। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा खाने या बहुत मीठा खाने से महिलाओं में डायबिटीज की समस्या हो सकती है। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसे जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। प्रेगनेंट महिला का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से बच्चे के विकास और डिलिवरी के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये डायबिटीज बच्चा होने के बाद खत्म हो जाती है।
प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। आंकड़े कहते हैं कि करीब 9 फीसदी गर्भवती महिलाओं को शुगर की समस्या हो जाती है। प्रेग्नेंसी में शुगर की बीमारी से डिलिवरी में कठिनाई होती है। लिहाजा डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल कर प्रेग्नेंसी में डायबिटीज की वजह से होने वाली परेशानियों से बचाव किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में डायबिटीज को ऐसे करें कंट्रोल
जामुन बेहद फायदेमंद हैं। आंवला, नीबू, संतरा, टमाटर, पपीता, खरबूजा, तरबूज, नाशपाती आदि खाने चाहिए। अमरूद, स्ट्रॉबेरी, अंजीर, मौसमी, मालटा, सिंघाड़ा भी खा सकते हैं। रोजाना 100-150 ग्राम फ्रूट्स खा सकते हैं। सलाद का भी सेवन कर सकते हैं। इस खाने से ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद मिलती है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाने में सलाद ज्यादा शामिल करना चाहिए। इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स धीमा रहता है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है। अलग-अलग तरह के सलाद ट्राई किए जा सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। खाने में अंडा जरूर शामिल करें। रोजाना एग खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अंडा खाने से शरीर को जरूरी प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है। अंडा खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
डायबिटीज के मरीज को बादाम जरूर खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से गर्भ में पल रहे शिशु का मानसिक विकास अच्छा होता है। बादाम को आप स्नैक्स के तौर भी खा सकते हैं। इससे पेट भी भर जाता है और क्रेविंग भी शांत होती है।
प्रेगनेंसी के दौरान डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही में प्रो-बायोटिक होते हैं जो पेट और आंतों को हेल्दी बनाए रखते हैं। डायबिटीज में भी दही आसानी से खा सकते हैं। इससे डायबिटीज में काफी सुधार होता है। दही खाने से शरीर को विटामिन सी और प्रोटीन मिलता है। दही से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।