Get App

Diabetes: डायबिटीज में रामबाण है कटहल का आटा, शुगर लेवल करता है तेजी से कंट्रोल, जानें कैसे

Jackfruit Flour: लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन सकती है, जिसके जानलेवा प्रभाव हो सकते हैं। इसे नियंत्रित रखने के लिए आहार में बदलाव बेहद जरूरी है। शोधों में पाया गया है कि सोयाबीन और कटहल के आटे का सेवन डायबिटीज के नियंत्रण में मददगार साबित हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: डायबिटीज में रामबाण है कटहल का आटा, शुगर लेवल करता है तेजी से कंट्रोल, जानें कैसे
Jackfruit Flour: सोयाबीन के आटे में मौजूद लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स, प्रोटीन और फाइबर शरीर में इंसुलिन को संतुलित करने में मदद करता है।

बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण डायबिटीज आज एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है। बच्चों, युवाओं और वयस्कों तक, हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। शरीर में इंसुलिन की गड़बड़ी से होने वाली ये बीमारी धीरे-धीरे कई अंगों को प्रभावित कर सकती है, जैसे आंखें, किडनी, दिल और नसें। डायबिटीज का असर धीरे-धीरे होता है, लेकिन अगर इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए, तो ये जीवनशैली को पूरी तरह बदल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए सबसे जरूरी है– खानपान पर ध्यान देना।

विशेष रूप से आहार में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, हाई फाइबर और कम कैलोरी वाली चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में कुछ खास प्रकार के आटे, जैसे सोयाबीन और कटहल के आटे, को डायबिटीज कंट्रोल में कारगर पाया गया है।

आहार में सुधार से मिल सकती है राहत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने का सबसे कारगर तरीका है– सही आहार। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली चीजें डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें