Get App

Diabetes: अचानक शुगर लेवल हो जाए कम, फौरन करें ये उपाय, मिलेगा आराम

डायबिटीज के मरीजों में लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो अचानक शुगर लेवल के गिरने से होती है। इसके कारण चक्कर आना, बेहोशी और कोमा जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं। इसे बचाने के लिए, नियमित शुगर चेकअप, सही खानपान और शारीरिक गतिविधि जरूरी है। शुगर कम होने पर तुरंत कार्बोहाइड्रेट जैसे ग्लूकोज टैबलेट, चीनी या जूस का सेवन करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 7:40 AM
Diabetes: अचानक शुगर लेवल हो जाए कम, फौरन करें ये उपाय, मिलेगा आराम
How to Treat Low Blood Sugar: अगर आप लो ब्लड शुगर के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना ब्लड शुगर चेक करें।

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में खानपान, शारीरिक मेहनत और जीवनशैली का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में ब्लड शुगर के असंतुलन के कारण उत्पन्न होती है और अगर शुगर लेवल बहुत कम हो जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक ब्लड शुगर का गिरना जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है ब्रेन को सही मात्रा में ग्लूकोज नहीं पहुंचने देता। इस स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं वह बेहोश हो सकता है और कभी-कभी यह कोमा का कारण बन सकता है।

खासकर जब खानपान अनियमित हो शारीरिक गतिविधियां कम हों या तनाव अधिक हो तो ब्लड शुगर कम होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय रहते उचित उपाय करें।

लो ब्लड शुगर के कारण

ये समस्या ज्यादा शारीरिक मेहनत, अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बढ़ सकती है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर 70 mg/dL या उससे कम हो जाता है तो इसे हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर कहते हैं। इस स्थिति में मरीजों में कई लक्षण जैसे पसीना आना, थकान, सिरदर्द, बेचैनी, ज्यादा भूख लगना और दिल की धड़कन तेज होना आम होते हैं। यदि आपको इनमें से कोई लक्षण महसूस हो, तो तुरंत ब्लड शुगर चेक कराना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें