Get App

Diabetes: इस वजह से होते हैं लोग डायबिटीज के शिकार, सिर्फ मीठे को दोष न दें, फौरन हो जाएं अलर्ट

Diabetes: आजकल की इस भागौदड़ भारी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों बहुत से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी हो गया है कि आखिर किस वजह से लोग सबसे ज्यादा डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 3:26 PM
Diabetes: इस वजह से होते हैं लोग डायबिटीज के शिकार, सिर्फ मीठे को दोष न दें, फौरन हो जाएं अलर्ट
Diabetes: सुस्त लाइफस्टाइल, आनुवंशिकी और मोटापे की वजह से सबसे ज्यादा लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं।

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है। उन्हें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं। यह साइलेंट किलर बीमारी होती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर किस वजह से लोग सबसे ज्यादा डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं।

हर पांच में से एक इंसान को पता ही नहीं होता कि उसे डायबिटीज है। डायबिटीज में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर जितना इंसुलिन बनता है बॉडी उसका इतना इस्तेमाल नहीं कर पाती है। शरीर में इंसुलिन की कमी से कोशिकाएं प्रतिक्रिया देना बंद कर देती हैं। बहुत समय तक ऐसी स्थिति रहने पर शरीर में दिल, आंखों की कमजोरी या फिर किडनी से जुड़ी कई तरह की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।

डायबिटीज का मुख्य कारण

आनुवंशिकी है डायबिटीज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें