Get App

Diabetes: खून से शुगर का मिट जाएगा नामो निशान, इन 4 चीजों के आटे को डाइट में करें शामिल

Diabetes: गेहूं का आटा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीज चने का आटा, राजगीरा का आटा, बाजरे के आटे की रोटियां खानी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 7:21 AM
Diabetes: खून से शुगर का मिट जाएगा नामो निशान, इन 4 चीजों के आटे को डाइट में करें शामिल
Diabetes: जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता हो मोटे अनाजों के आटे की रोटियां डाइट में शामिल करें।

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह एक ऐसी बीमारी है। जिसमें खान-पान का खास ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है। इस बीमारी में थोड़ी सी लापरवाही भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते रहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन आटा ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में आपको उन चीजों के आटे का चुनाव करना चाहिए। जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। इसके साथ ही जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम हो। इससे शुगर स्पाइक नहीं बढ़ता। डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल में रहती है।

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में मोटे अनाज के आटे की रोटियां शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इससे डायबिटीज ही नहीं अन्य बीमारियां भी कोसों दूर रहती हैं। इसमें चना का आटा, बाजरे का आटा, राजगीरा (रामदाना) का आटा, रागी का आटा शामिल हैं।

राजगीरा के आटे से ब्लड शुगर रहेगा डाउन

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए रामदाना यानी राजगीरा का आटा बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है। यह शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता है। इसमें हाई कैलोरी होती है। यह शरीर की एनर्जी बूस्ट करने का भी काम करता है। इससे वजन भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। के साथ, डायबिटीज को संतुलित रखने में मददगार है। रामदानाा कटलेट बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे गेंहू के आटे के साथ मिलाकर टिक्की के तौर पर बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें