Get App

Diabetes: कद्दू के बीज से ब्लड शुगर करें कंट्रोल, मिलेंगे करिश्माई फायदे, जानिए कैसे करें सेवन

Pumpkin Seed for Diabetes: कद्दू के बीजों में मिनरल्स, विटामिन, हाई फाइबर पाया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये बीज फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे शरीर की कई बीमारियों से निपटने में राहत मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 7:20 AM
Diabetes: कद्दू के बीज से ब्लड शुगर करें कंट्रोल, मिलेंगे करिश्माई फायदे, जानिए कैसे करें सेवन
Pumpkin Seed: विवाहित पुरुषों के लिए कद्दू के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

कद्दू हमारे देश में भारी मात्रा में उगाया जाता है। कद्दू को कुम्हड़ा, कोडू और कोहड़ आदि नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय भाषा में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हम जिस कद्दू या Pumpkin की बात कर रहे हैं उसका लेटिन नाम Cucurbita pepo है। कद्दू के फल से क्या-क्या बनता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पूरियों के साथ कद्दू की सब्जी का कोई तोड़ नहीं है। आज हम आपको इसके बीजों के बारे में बता रहे हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। कद्दू के बीजों में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के होने के जोखिम को कम करते हैं।

बहुत से लोग कद्दू के बीजों को फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा करके आप सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन बीजों में जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम, कई तरह के विटामिंस, प्रोटीन, ऊर्जा, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, थियामिन, फोलेट, फॉस्फोरस आदि होते हैं, जो शरीर में जाकर कई तरह की समस्याओं को जड़ से खत्म कर देते हैं।

कद्दू के बीज के फायदे

यौन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के कद्दू के बीज कारगर साबित हो सकते हैं। डॉक्टर की सलाह से नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीजों में जिंक अधिक होता है। जो स्पर्म को बनने के लिए एक जरूरी मिनरल है। शरीर में जिंक की कमी होने से टेस्टोस्टेरॉन लेवल में भी कमी आ जाती है। कद्दू के बीजों में जिंक होता है, जो स्पर्म की क्वालिटी को खराब नहीं होने देता है। पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि को मजबूत करने और हेल्दी हार्मोन्स प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें