Get App

Diabetes: बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज इन बीजों का करें सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Diabetes Tratment: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसे हमेशा के लिए खत्म करना बेहद मुश्किल है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज दालचीनी, मखाना, कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes:  बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज इन बीजों का करें सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Diabetes के मरीजों को अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है। इसलिए शुरुआती दिनों में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस का खतरा बढ़ जाता है। इससे वायरल फीवर, संक्रमण आदि का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन यही एक ऐसा समय होता है। जब शरीर के तापमान में बदलाव आता है। ऐसे में लोगों को पुराने रोगों की पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। लिहाजा डायबिटीज जैसे मरीजों के लिए ज्यादा परहेज करना होता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर लेवल में इजाफा न हो। आइये जानते हैं सर्दी के मौसम में किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी का सेवन करने से भी इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। यह खाना खाने के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है। दालचीनी का सेवन करके अतिरिक्त फैट और कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। 1 छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर को आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और आधी छोटी चम्मच मेथी पाउडर के साथ सुबह खाली पेट सेवन करें।

मखाना से डायबिटीज करें कंट्रोल

मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। यह कम ग्लाइसेमिक वाला फूड है। इसमें मौजूद स्टार्च बॉडी में डाइजेस्ट होकर धीरे धीरे अब्सोर्ब किया जाता है। जिससे बॉडी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल और स्टेबल रहता है। मखाना में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर युक्त फूड्स ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को कम करते हैं। मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सेल्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज से बचाते हैं। यह इंसुलिन लेवल को मेंटेन करते हैं। मखाना में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है, जो ऑक्सीजन की सप्लाई कर ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें