देश भर में डायबिटीज के मरीज तेजी से फैल रहे हैं। इससे पीड़ित मरीजों के शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होने लगती है। जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। डायबिटीज होने पर खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। बार-बार शुगर लेवल बढ़ना कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। जिन्हें डायबिटीज है। उन्हें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसे में आप मूली का पत्तों का जूस भी सेवन कर सकते हैं। मूली के पत्तों से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।