Get App

Diabetes: इस फल को खाने से BP और ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, जानिए इसकी खासियत

Diabetes: क्या आप ऐसे फलों के बारे में जानते हैं जो एक जैसे दिखाई देते हैं। हम आपको दो ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जो एक जैसे दिखाई देते हैं। लेकिन दोनों फलों के नाम अलग-अलग हैं। इनका आकार भी एक जैसा है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। हम बात कर रहे हैं रामफल की, यह शरीफा की तरह नजर आता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2024 पर 4:36 PM
Diabetes: इस फल को खाने से BP और ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, जानिए इसकी खासियत
Diabetes: रामफल एक ऐसा फल है जो खाने में बेहद मीठा होता है। यह शुगर की क्रेविंग को कंट्रोल करता है।

Diabetes: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और उस पर खराब खान की वजह से बहुत से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। आपके आसपास बहुत से ऐसे लोग होंगे जो दवाओं के सहारे जी रहे हैं। देश और दुनिया भर में बहुत से लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो जिंदगी भर रोगी का पीछा नहीं छोड़ती है। इसके लिए बेहतर खानपान और लाइफस्टाइल से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे रामफल कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले जुपाडु बांग्ला मंडल के रहने वाले किसान अजय कुमार पिछले कई सालों से इस फल की खेती कर रहे हैं। इस पेड़ से पिछले 3 सालों से रामफल उग रहे हैं। यह रामफल बिल्कुल शरीफा यानी कस्टर्ड सेब की तरह दिखाई देता है। अंतर इतना है कि इस पेड़ की पत्तियां बहुत बड़ी हैं। जबकि शरीफा के पेड़ की पत्तियां बेहद छोटी होती हैं। किसान अजय कुमार ने बताया कि कोई अगर इस पेड़ को लगाना चाहता है तो इसकी जड़ की जगह पेड़ की  डालें लगाई जाती हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है रामफल

रामफल का आकार शरीफा की तरह दिखाई देता है। लेकिन यह इससे थोड़ा छोटा होता है। रामफल एक ऐसा फल है जो खाने में बेहद मीठा और मजेदार होता है। यह शुगर की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। यह ब्लड शुगर को भी नहीं बढ़ने देता है। इसे कंदमूल फल के नाम से भी जानते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसमें ब्लड ग्लूकोज को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें मिनरल्स भी होते हैं। इससे यह प्री-डायबिटीज और डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। किसान अजय कुमार बताते हैं कि बाजार में इसकी कीमत 280 रुपये प्रति किलो के करीब है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह फल बेहद फायदेमंद माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें