Get App

Diabetes: कच्चा केला है बेहद करामती, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, कैंसर से होगा बचाव, ऐसे करें सेवन

Raw Banana Benefits: केला एक ऐसा फल है जिसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है। केला हर मौसम में आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा। केले को सेहत के लिए गुणों का भंडार कहा जाता है। कच्चे केले डायबिटीड के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माने गए हैं। जानिए इन केलों को कैसे सेवन करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 7:21 AM
Diabetes: कच्चा केला है बेहद करामती, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, कैंसर से होगा बचाव, ऐसे करें सेवन
Raw Banana Benefits: कच्चे केले वजन कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

फल के रूप में पका हुआ केला खाना हर कोई पसंद करता है। लेकिन कच्चा केला भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कच्चे केले को सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। इसे आलू का एक बेहतर विकल्प माना गया है। डायबिटीज के मरीजों को आलू खाना मना होता है। ऐसे में वह कच्चे केले को खा सकते हैं। वैसे भी केला एक ऐसा फल है जिसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है। केला हर मौसम में आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा. केले को सेहत के लिए गुणों का भंडार कहा जाता है।

कच्चे केले को वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। अगर आप वजन घटाने (Weight Loss) की कोशिश कर रहे हैं, तो रोज एक केला खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। कच्चे केले को रोजाना खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला है फायदेमंद

डायबिटीज के रोगियों के लिए कच्चे केले फायदेमंद होते हैं। कच्चे केले का सेवन करना चाहिए। कच्चे केले में पाया जाने वाला एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज की समस्या को भी कम करने में मददगार हो सकता है। कच्चे केले में आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी 30 से कम होता है। जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से नीचे होता है। वो आसानी से पच जाते हैं। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले किसी रामबाण से कम नहीं है। पके केले के मुकाबले कच्चे केले ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वहीं पके हुए केले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें