गर्मियों में जब बाजार में मीठी-मीठी लीची नजर आती है तो हर किसी का दिल मचल जाता है। छोटे-बड़े सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची अक्सर उलझन बन जाती है। मीठे स्वाद के कारण कई लोग इसे खाने से डरते हैं तो कुछ लोग बिना सोचे-समझे खा भी लेते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज में लीची खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? सच ये है कि लीची एक पौष्टिक फल है, लेकिन डायबिटीज में इसे कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, ये जानना बहुत जरूरी है।
