आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं। इनमें डायबिटीज आम बात हो गई है। फास्ट फूड का सेवन और फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने के कारण शरीर तुरंत बीमारियों का घर बन जाता है। आजकल हर उम्र के लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से उत्पादन नहीं हो पाता है। इसका उपयोग सही से न होने के कारण ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज के शुरुआती लक्षण हाथ और पैर से मिलने लगते हैं। लिहाजा इसके लक्षणों की पहचान के लिए हमेशा सतर्क रहें।
