आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी ने लोगों की सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। देर तक जागना, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को बेहद आम बना दिया है। ये ऐसी बीमारियां हैं जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती हैं और हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी फेल होने जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं। अच्छी बात ये है कि हम अपनी सुबह की आदतों में मामूली बदलाव करके इन समस्याओं को काबू में रख सकते हैं।
