Get App

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए पोषण से भरपूर हैं ये 6 फूड्स, हर दिन खाने से मिलेगा जबरदस्त फायदा

Diabetes: डायबिटीज आजकल तेजी से बढ़ती हुई आम समस्या बन चुकी है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं। हालांकि इसे पूरी तरह ठीक करना संभव नहीं, लेकिन हेल्दी डाइट और सही जीवनशैली अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे 6 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2025 पर 8:04 AM
Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए पोषण से भरपूर हैं ये 6 फूड्स, हर दिन खाने से मिलेगा जबरदस्त फायदा
Diabetes: ओट्स एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है।

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। अक्सर लोग मानते हैं कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्वाद से समझौता करना पड़ता है, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है। सही और संतुलित आहार अपनाकर न सिर्फ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा भी मिलती है। दरअसल, कुछ खास फूड्स ऐसे होते हैं जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इनमें भरपूर फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं जो पाचन को धीमा करते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं।

ऐसे खाद्य पदार्थ न केवल दिनभर सक्रिय रखने में मदद करते हैं, बल्कि भूख को भी नियंत्रित रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान और स्वादिष्ट फूड्स जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

  • ओट्स
  • ओट्स एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। इनमें मौजूद फाइबर, खासकर बीटा-ग्लूकन, पाचन की प्रक्रिया को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। सुबह गरमागरम ओट्स का एक बाउल न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। इसमें दालचीनी या ताजे बेरीज़ मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें