Credit Cards

Diabetes: 10 रुपये का कैथा डायबिटीज की कर देगा छुट्टी, हाई कोलेस्ट्रॉल और बवासीर का जड़ से होगा नाश

Wood apple for Blood Sugar: कैथा सेहत के लिए रामबाण माना गया है। इसके सेवन से डायबिटीज का नाश होता है। इसमें विटामिन C भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, और जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैथा का वैज्ञानिक नाम लिमोनी एसिडिसिमा (Limonia Acidissima) है। बेल की तरह यह फल कड़क होता है

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 7:21 AM
Story continues below Advertisement
Wood apple for Blood Sugar: कैथा को कुछ हिस्सों में हाथी सेब के नाम से भी जानते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

कैथा एक ऐसा पौधा है जो बेहद कम पानी में उग आता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार है। कैथा का वैज्ञानिक नाम लिमोनी एसिडिसिमा (Limonia Acidissima) है। बेल पत्थर की तरह दिखने वाला यह फल हाथियों को बेहद पसंद होता है। इसलिए दुनिया के कई हिस्सों में इसे हाथी सेब भी कहते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का यह स्थानीय वृक्ष अपने तमाम गुणों के बावजूद लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाया है।

प्रकृति ने कई ऐसे पेड़-पौधे जिनकी पत्तियां, फूल और तना किसी मेडिसिन से कम नहीं है। इनका इस्तेमाल सदियों से लोग कई गंभीर बीमारियों से निजात पाने में कर रहे हैं। हालांकि आधुनिकता के दौर में समय पर इन्हें लोग भूल रहे हैं। इन्हीं में कैथा भी शामिल है।

कैथा डायबिटीज को जड़ से भगाए


कैथा का सेवन डायबिटीज के लिए बेहद पायदेमंद माना गया है। कैथे के पेड़ से निकलने वाले फेरोनिया गूदा डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण इलाज है। यह फल शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का स्तर कम होता है। इसके अलावा ये इंसुलिन सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है, ताकि वो तेजी से काम करें और शुगर मेटाबोलिज्म को आसान बनाएं। इस फल में आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस और जिंक भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके अलावा इसमें विटामिन B-1 और B2 भी पाया जाता है। यह फल बाजार में करीब 10 रुपये में मिल जाता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

कैथा हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

कैथे का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। कैथा में पाया जाने रफेज और फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन C खून को लाने-ले जाने वाली धमनियों को चौड़ा करता है। इससे खून की रफ्तार बेहतर बनती है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए कैथा किसी रामबाण से कम नहीं है।

कैथा से बवासीर को करे ठीक 

कैथा का सेवन बवासीर की समस्या को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल कैथा का फाइबर और रफेज मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ बॉवेल मूवमेंट में सुधार करने का काम करता है। इसके अलावा ये मूत्र मार्ग की सूजन को भी कम करता है। हालांकि बीमारी के हिसाब से इसका नियमित सेवन जरूरी है। ताकि समय रहते परेशानियों से निजात मिल सके।

लिवर और किडनी  रहेगी दुरुस्त

ये फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। कैथा के फल में कई यौगिक भी होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं और शरीर के बेहतर कामकाज में मदद करते हैं. कैथा का गूदा लिवर और किडनी के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मददगार होता है. ऐसे में कैथा खाना तय करें।

अनिद्रा से दिलाए छुटकारा

कैथा की जड़ का पाउडर अनिद्रा से छुटकारा पाने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए किया जाता है. जड़ के चूर्ण को पानी में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें. अच्छी नींद लेने के लिए इस घोल को अपने सिर के कनपटी और माथे पर लगाएं. इससे स्लिपिंग डिसऑर्डर से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा लिमोनिया एसिडिसिमा की पत्तियों का उपयोग बच्चों में पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Diabetes: अनार से ब्लड शुगर करें कंट्रोल, दिल के लिए है फायदेमंद, मिलेंगे ढेरों फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।