डायबिटीज एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज बन चुकी है जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। गलत खान-पान, व्यायाम की कमी, तनाव और अनियमित दिनचर्या इसकी सबसे बड़ी वजह बनती हैं। शुरुआती लक्षणों जैसे बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, थकान या वजन कम होना को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकते हैं। अगर समय रहते सतर्क हो जाएं तो इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। लेकिन एक बार डायबिटीज का शिकार हो जाने पर जीवनशैली में बड़ा बदलाव करना अनिवार्य हो जाता है।
