सफेद जामुन एक ऐसा फल है। जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कुछ जगह इसे मोम सेब, जावा सेब, सेमारंग गुलाब-सेब, मोम जम्बू नाम से जाना जाता है। इसके बेल जैसे आकार के कारण इसे बेल फ्रूट भी कहा जाता है। यह फल गर्मी के मौसम में मिलता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। सफेद जामुन हार्ट स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इस जादुई फल को आयुर्वेद, यूनानी और चीनी दवाओं को बनाने में काफी इस्तेमाल किया जाता है।