गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए दही को सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके पीछे छिपे कई जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ भी हैं। खासतौर पर सुबह खाली पेट या नाश्ते में दही का सेवन करने से न केवल पाचन दुरुस्त रहता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव हो सकता है। हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि नियमित रूप से दही खाने से आंत के कैंसर, खासकर कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।
