Get App

Eye Care Tips: आंखें रहेंगी हेल्दी, स्क्रीन का असर होगा कम – जानिए कैसे करें 20-20-20 नियम को फॉलो

Eye Care Tips: 20-20-20 नियम आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर इसे खास तौर पर उन लोगों को अपनाने की सलाह देते हैं जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं। इस नियम को फॉलो करने से आंखों की थकान, दर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। जानिए कैसे अपनाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 11:49 AM
Eye Care Tips: आंखें रहेंगी हेल्दी, स्क्रीन का असर होगा कम – जानिए कैसे करें 20-20-20 नियम को फॉलो
Eye Care Tips: स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं।

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी अब पूरी तरह से स्क्रीन पर निर्भर हो चुकी है। चाहे ऑफिस का काम हो, बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस या फिर दिनभर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग – आंखें हर वक्त किसी न किसी स्क्रीन से चिपकी रहती हैं। लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों में सूखापन, थकान और जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिसे मेडिकल भाषा में 'कंप्यूटर विजन सिंड्रोम' कहा जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स आंखों को राहत देने के लिए '20-20-20 नियम' को अपनाने की सलाह देते हैं।

इस नियम के अनुसार, हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखना चाहिए। यह आंखों को थोड़ा रेस्ट देता है और थकान कम करता है। साथ ही, पर्याप्त पानी पीना और पलकें बार-बार झपकाना भी जरूरी है, ताकि आंखों की नमी बनी रहे और वे लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।

क्या है 20-20-20 नियम?

इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट स्क्रीन पर काम करने के बाद, करीब 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखने की सलाह दी जाती है। इससे आंखों को स्क्रीन से थोड़ी राहत मिलती है और थकान कम होती है। 20 फीट की दूरी पर पेड़, इमारत या कोई भी दूर की चीज देखी जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें