अगर आप अपना वजन कम करने के लिए भूखे रहते हैं तो यह शायद गलत तरीका हो सकता है। बहुत से लोग भूखे रहने के लिए समय पर लिए जाने वाले ब्रेकफास्ट को भी स्किप कर लेते हैं। उनका यह मानना रहता है कि जितनी देर तक भूखे रहेंगे, पेट या कमर पर चढ़ी चर्बी कम हो जाएगी। लेकिन यह सोच बिल्कुल गलत है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर कितने घंटे या कब तक उपवास रखने से शरीर फैट को खान लगता है। कहा जाता है कि अगर आप शाम को 5.30 से सुबह 10 बजे तक उपवास रखते है तो इससे शरीर फैट को खाने लगता है।
