Get App

Fatty Liver Foods: खाने की ये 5 चीजें इस बीमारी का कर सकती हैं जड़ से सफाया

Fatty Liver Foods: लिवर हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग है। इसमें किसी भी तरह की दिक्कत होने का मतलब है पूरे शरीर का बीमार हो जाना। लिवर सेल्स में एक सीमा से अधिक फैट जमा होने पर शरीर का ये अंग बिगड़ने लगता है। समय रहते ध्यान दिया जाए, तो फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2025 पर 11:08 PM
Fatty Liver Foods: खाने की ये 5 चीजें इस बीमारी का कर सकती हैं जड़ से सफाया
खाने पीने की ये 5 चीजों फैटी लिवर को रिवर्स करने में कर सकती हैं मदद।

फैटी लिवर की समस्या अब लोगों में आम हो रही है। अक्सर ही किसी न किसी को ये दिक्कत होने का पता चलता रहता है। लिवर सेल्स में एक सीमा से अधिक फैट जमा होने पर शरीर का ये अंग बिगड़ने लगता है। लिवर हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग है। इसमें किसी भी तरह की दिक्कत होने का मतलब है पूरे शरीर का बीमार हो जाना। लंबे समय तक फैटी लिवर की समस्या बने रहने पर लिवर की सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन, समय रहते ध्यान दिया जाए, तो फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है। इसमें खाने-पीने की कुछ खास चीजों आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानें इनके बारे में

  • कॉफी : इसमें मौजूद कैफीन और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट लिवर में सूजन को कम करते हैं। इससे फाइब्रोसिस का खतरा भी कम होता है। रोजाना एक से दो कप बिना चीनी की ब्लैक कॉफी पीना आपके लिवर के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। ये फैटी लिवर को ठीक करने में काफी मददगार हो सकती है।
  • हल्दी : हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर के सेल्स के क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। ये एक पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है। ये लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। हालांकि, इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां : लिवर के लिए हरी सब्जियां काफी फायदेमंद हैं। पालक, केल, मेथी, सरसों का साग, ब्रोकली जैसी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इनमें ग्लूटाथायोन पाया जाता है, जो लिवर के सेल्स को नुकसान से बचाता है और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। ये वजन कंट्रोल करने में सहायता करती हैं। वजन कम होने से फैटी लिवर में काफी आराम मिल सकता है।
  • नींबू पानी : नींबू पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर के एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है। इससे लिवर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। नींबू में विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें