Get App

Food Poisoning: गर्मी में तेजी से बढ़ता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना सेहत की बज जाएगी बैंड

Health tips: अधिकतर मामलों में फूड पॉइजनिंग का कारण खराब या संक्रमित भोजन होता है। यदि आपको इसके लक्षण जैसे पेट दर्द, उल्टी या मरोड़ महसूस हों, तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि समय रहते इलाज हो सके और समस्या गंभीर रूप न ले सके। सतर्कता बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 12:22 PM
Food Poisoning: गर्मी में तेजी से बढ़ता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना सेहत की बज जाएगी बैंड
Health tips: ताजा भोजन खाएं, बासी या फ्रिज में रखा न खाएं

गर्मियों में सिर्फ लू और गर्म हवाएं ही नहीं, आपकी थाली में रखा खाना भी आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। जी हां, इस मौसम में खाना जितनी जल्दी बनता है, उतनी ही जल्दी खराब भी होता है। ज्यादा तापमान और नमी की वजह से खाने में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। खास बात ये है कि ये बैक्टीरिया बिना किसी स्वाद या गंध के भी भोजन को जहरीला बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं।

खासकर बाहर का खाना, बासी भोजन या बिना साफ-सफाई के पकाया गया खाना—तो खतरा और बढ़ जाता है। लक्षण शुरुआत में मामूली लग सकते हैं, लेकिन समय रहते इलाज न हो तो ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए इस मौसम में “जो दिखे स्वादिष्ट, वो हो भी सुरक्षित” ये सोचकर ही खाएं।

किन कारणों से होती है फूड पॉइजनिंग?

बिना धोए फल या सब्जियों का सेवन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें