Get App

Heart attack: स्वस्थ दिल के लिए डाइट में न करें ये चूक, वरना बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Health tips: क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड आइटम्स आपकी हार्ट हेल्थ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं? अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ऐसी चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। गलत खानपान आपकी हार्ट की सेहत को बिगाड़ सकता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 10:45 AM
Heart attack: स्वस्थ दिल के लिए डाइट में न करें ये चूक, वरना बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
Health tips: ज्यादा फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं। देर तक जागना, स्ट्रेस में रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बाहर का तला-भुना खाना – ये सब धीरे-धीरे हमारी बॉडी पर बुरा असर डालते हैं, खासकर हमारे दिल पर। हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। अनहेल्दी डाइट और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, दिल की बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सतर्क हो जाएं और अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाएं।

कुछ आम लेकिन बेहद नुकसानदायक चीजें, जिन्हें हम रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा मानते हैं, दिल के लिए छुपा खतरा साबित हो सकती हैं। अगर दिल को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखना है, तो इन चीजों से दूरी बनाना अब अनिवार्य हो चुका है।

प्रोसेस्ड और रेड मीट से रखें दूरी

रेगुलर बेसिस पर रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट का सेवन आपकी हार्ट हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इनमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और अन्य हानिकारक तत्व दिल की धमनियों में ब्लॉकेज बढ़ा सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना तक बढ़ जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें