Get App

Refrigerated Food Risks: फ्रिज में रखा खाने का सामान बन सकता है जहर, कभी न करें सेहत के साथ समझौता

Refrigerated Food Risks:आजकल लोग खाना फ्रिज में स्टोर करते हैं, लेकिन यह बैक्टीरिया का घर बन सकता है। लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना पोषक तत्व, स्वाद और ताजगी खो सकता है। बैक्टीरिया पनपने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। सही तापमान (2-3°C) और समय का ध्यान रखकर, कच्चे-पके भोजन को अलग स्टोर करें और सेहतमंद रहें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 1:57 PM
Refrigerated Food Risks: फ्रिज में रखा खाने का सामान बन सकता है जहर, कभी न करें सेहत के साथ समझौता
Refrigerated Food Risks: फ्रिज में लंबे समय तक खाना रखने से उसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग जल्दी-जल्दी खाना बनाकर उसे फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। यह तरीका समय बचाने के लिए ठीक लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा खाना बैक्टीरिया के लिए एक अच्छी जगह बन सकता है। अगर खाना लंबे समय तक फ्रिज में रखा जाए तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं । इससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या बढ़ सकती है। इससे उल्टी दस्त बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना अपने स्वाद और पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

इसलिए, यह जरूरी है कि हम खाने को सही तरीके से स्टोर करें और उसे फ्रिज में ज्यादा समय तक न रखें। सही तापमान और समय के साथ खाना स्टोर करने से हम अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं और फूड प्वाइजनिंग से बच सकते हैं।

स्वाद और टेक्सचर में बदलाव

फ्रिज में लंबे समय तक खाना रखने से उसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं खासकर विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स। तापमान के उतार-चढ़ाव से यह समस्या बढ़ जाती है। कुछ चीजों का स्वाद और टेक्सचर भी खराब हो जाता है। पत्तेदार सब्जियां मुरझा जाती हैं, फल फीके हो सकते हैं, और सलाद के पत्ते काले पड़ सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें