गंध हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे स्वास्थ्य और सही पोषण में मदद करता है। गंध न आना या एनोस्मिया एक ऐसी समस्या है। जिससे लोग सही से भोजन का स्वाद नहीं ले पाते। इस समस्या में व्यक्ति को गंध महसूस नहीं होती है। यह कई कारणों से हो सकती है। ये सर्दी-जुकाम, साइनस, या फिर वायरल इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है। गंध न आने की वजह से व्यक्ति को बासी या खट्टे खाद्य पदार्थों का एहसास नहीं होता जो पाचन समस्याएं और कुपोषण का कारण बन सकता है।
इसके अलावा गंध की कमी से मनोबल भी घट सकता है क्योंकि हमारे शरीर का ये तंत्र हमें खाने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए गंध न आने पर यह जरूरी है कि इसका इलाज कराया जाए ताकि किसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
एनोस्मिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोगों को गंध का पता नहीं चलता। यह आमतौर पर सर्दी, जुकाम, साइनस या फ्लू के कारण होती है। यह अस्थायी होती है। कुछ मामलों में यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। गंध का महसूस न होना सीधे हमारे ब्रेन से जुड़ा होता है। मस्तिष्क में चोट लगने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
गंध न आने के कई कारण हो सकते हैं। सर्दी-जुकाम, साइनस संक्रमण, एलर्जी, हाई फीवर के कारण यह समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, ब्रेन ट्यूमर, अल्जाइमर रोग, पार्किंसंस, और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से भी गंध न आने की समस्या हो सकती है। इन बीमारियों से नाक में मौजूद रिसेप्टर्स प्रभावित हो जाते हैं। जिससे गंध की क्षमता कम हो जाती है।
अगर गंध न आने की समस्या अस्थायी है, तो इसके इलाज से गंध में सुधार हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर यह साइनसाइटिस या किसी अन्य संक्रमण के कारण है, तो एंटीबायोटिक्स से संक्रमण का इलाज किया जा सकता है। अगर नाक में कोई रुकावट है, तो सर्जरी की जरूरत हो सकती है। अगर गंध न आना किसी गंभीर बीमारी जैसे ब्रेन ट्यूमर या अल्जाइमर का संकेत है तो समय रहते इसका निदान और इलाज करना जरूरी है।
इसलिए, अगर आपको गंध न आने की समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।