Get App

Garlic for Diabetes: बारिश में लहसुन से ब्लड शुगर को करें कंट्रोल, ऐसे करें सेवन

Garlic for Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए लहसुन कई तरह से फायदेमंद है। हालांकि, जो लोग लहसुन का सेवन नियमित रूप से करते हैं वे दिल की बीमारी से नहीं जूझते हैं। लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लहसुन को भूनकर, कच्चा भी खाया जा सकता है। खाली पेट कच्ची लहसुन खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 7:20 AM
Garlic for Diabetes: बारिश में लहसुन से ब्लड शुगर को करें कंट्रोल, ऐसे करें सेवन
Garlic for Diabetes: लहसुन एक शक्तिशाली फूड है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना एक बड़ा टास्क होता है। हालांकि एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छे खानपान की मदद से इसको आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज जाने अनजाने में कई ऐसी चीजें खा लेते हैं। जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। लिहाजा हम कुछ ऐसी चीजों के नाम बता रहे हैं, जो किचन में आपको आसानी से मिल जाएंगे। डायबिटीज के मरीज लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है। बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी कई रोगों के इलाज में लहसुन का खूब इस्तेमाल होता है।

इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन, राइबोफ्लेविन आदि कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसे एक बेहद ही हेल्दी नेचुरल हर्ब बनाते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत है लहसुन

कच्चा लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को भी कम कर सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। लहसुन विटामिन B-6 और C का भी एक अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड की भी मौजूदगी पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लहसुन की एक खासियत यह भी है कि ये हमारे शरीर में अमीनो एसिड होमोसिस्टीन को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें