Get App

लहसुन खाने वाले डायबिटीज के मरीज हो जाएं टेंशन फ्री, BP जैसी कई बीमारियों का होगा बुरा हाल

Garlic for Diabetes: लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम करता है। आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। लहसुन को भूनकर, कच्चा भी खाया जा सकता है। खाली पेट कच्ची लहसुन खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2025 पर 2:03 PM
लहसुन खाने वाले डायबिटीज के मरीज हो जाएं टेंशन फ्री, BP जैसी कई बीमारियों का होगा बुरा हाल
Garlic for Diabetes: लहसुन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

लहसुन की थोड़ी सी ही मात्रा सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है। दाल से लेकर सब्जी, चटनी, सूप जैसी और भी कई डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे सिर्फ स्वाद ही नहीं लहसुन खाने के फायदे भी बढ़ा देता है। इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे वंडर हर्ब भी कहा जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना एक बड़ा टास्क होता है। हालांकि एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छे खानपान की मदद से इसको आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज जाने अनजाने में कई ऐसी चीजें खा लेते हैं। जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में लहसुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। वैसे भी आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज में लहसुन का खूब इस्तेमाल होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन है रामबाण

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा फायदे देखने के लिए आप भुना हुआ लहसुन भी खा सकते हैं। लहसुन को भूनने के लिए एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे गर्म कर लें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन की कलियां डालें और अच्छे से भूनें। जब इसका रंग हल्का ब्राउन होने लगे तो इसमें काला नमक मिलाकर खाएं। आप चाहें तो लहसुन को माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं। इसके अलावा इसका सही फायदा लेने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 कली लहसुन चबाएं। 1 कली लहसुन को शहद के साथ लेने से ज्यादा फायदा मिलता है। वहीं रात भर 2-3 लहसुन की कलियां पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें