आजकल, 1995 के बाद जन्मे लोग जवानी में ही झुर्रियों और सेहत की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन्हें Gen Z कहते हैं। आमतौर पर जवानी को ताजगी और ऊर्जा से भरा हुआ माना जाता है, लेकिन इस पीढ़ी में जल्दी थकावट, चेहरे पर झुर्रियां और शरीर में कमजोरी दिखने लगी है। इसके कई कारण हैं, सबसे पहले, आजकल के लोग बहुत समय स्क्रीन पर बिताते हैं, जो आंखों और दिमाग पर बुरा असर डालता है। इसके अलावा, तनाव और नींद की कमी भी एक बड़ा कारण है। लोग देर रात तक जागते हैं, जिससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता।
