गर्मियों का मौसम जहां राहत भरी ठंडी चीजों की मांग बढ़ा देता है, वहीं हमारी लाइफस्टाइल और सेहत पर भी गहरा असर डालता है। भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खान-पान और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में शरीर को अंदर से मजबूत करना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां पर एक नेचुरल और असरदार उपाय के रूप में गिलोय जूस सामने आता है। आयुर्वेद में अमृता कहलाने वाला गिलोय न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स कर कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
