Get App

अब हर जनरल स्टोर पर मिलेंगी बुखार और दर्द की दवाएं, सरकार ने दी हरी झंडी

अब बुखार में इस्तेमाल होने वाली पेरासिटामोल और दर्द निवारक आइब्यूप्रोफेन जैसी दवाएं परचून की दुकानों से भी मिलेंगी। सरकार ने इन दवाओं को ओवर-द-काउंटर कैटेगरी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है, जिससे इन्हें बिना डॉक्टर की पर्ची के आसानी से खरीदा जा सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2025 पर 9:10 AM
अब हर जनरल स्टोर पर मिलेंगी बुखार और दर्द की दवाएं, सरकार ने दी हरी झंडी
ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों पर आधारित रिपोर्ट अब सरकार को सौंप दी गई है।

अब पेरासिटामोल जैसी आम दवाएं सिर्फ मेडिकल स्टोर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जल्द ही ये दवाएं आपके मोहल्ले की किराना और जनरल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगी। सरकार ऐसी 27 ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाओं की बिक्री को जनरल दुकानों से मंजूरी देने जा रही है, जिसमें पेरासिटामोल, आइब्यूप्रोफेन, लिवोसिट्राजीन जैसी रोज़मर्रा की इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो दूरदराज के गांवों या कस्बों में रहते हैं, जहां हर गली में मेडिकल स्टोर नहीं होता। अब मामूली बुखार, दर्द या एलर्जी के लिए डॉक्टर की पर्ची या मेडिकल दुकान ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये कदम स्वास्थ्य सेवाओं को जनसाधारण के और करीब लाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। साथ ही इससे आम लोगों की लाइफस्टाइल में भी सुविधा और सहजता का नया आयाम जुड़ने वाला है।

रोजमर्रा की दवाएं होंगी आसानी से उपलब्ध

सरकार पेरासिटामोल, आइब्यूप्रोफेन, लिवोसिट्राजीन और ब्रूफेन जैसी 27 जेनरिक दवाओं को जनरल स्टोर्स पर बेचने की मंजूरी देने की तैयारी में है। इन दवाओं को "ओवर-द-काउंटर" (OTC) श्रेणी में रखा जाएगा, यानी इन्हें खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की जरूरत नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें