आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को संभालना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऑफिस की डेडलाइन, ट्रैफिक का झंझट, मोबाइल और लैपटॉप से चिपकी दिनचर्या इन सबके बीच शरीर थक जाता है। स्ट्रेस, थकावट और कमजोर इम्युनिटी अब हर दूसरे व्यक्ति की आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में जरूरत है एक ऐसी छोटी लेकिन असरदार हेल्दी आदत की, जो न सिर्फ शरीर को राहत दे बल्कि दिनभर की थकान से भी लड़ने की ताकत दे। सुबह खाली पेट एक गिलास ग्रीन ड्रिंक पीना ऐसी ही एक सिंपल और असरदार आदत है,
