Credit Cards

Diabetes: सुबह उठते ही दिखें ये 3 बदलाव, तो समझिए ब्लड शुगर कर रहा है शरीर पर हमला!

Diabetes Symptoms: सुबह उठते ही अगर शरीर थका हुआ लगे या सिर भारी महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें। ये संकेत ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के हो सकते हैं। अक्सर शुरुआत में लक्षण मामूली होते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानें ऐसे ही कुछ संकेत जो सतर्क करते हैं

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes Symptoms: सुबह उठते ही अगर शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं लगती या दिनभर बिना ज्यादा मेहनत किए भी थकान महसूस होती है

हम में से ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत जल्दी उठकर चाय या कॉफी से करते हैं। लेकिन अगर नींद से उठते ही आपको थकान महसूस हो, सिर भारी लगे या आलस हावी हो जाए, तो ये सिर्फ नींद की कमी नहीं हो सकती बल्कि ये संकेत हो सकता है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है। हाई ब्लड शुगर की शुरुआत अक्सर बेहद मामूली लक्षणों से होती है, जिन्हें हम सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे सुबह उठते ही तेज सिरदर्द, हल्का चक्कर, लगातार पेशाब आना या अचानक बहुत प्यास लगना। कई बार ऐसा भी होता है कि बिना कुछ खाए ही बेचैनी महसूस होती है या मूड जल्दी-जल्दी बदलने लगता है।

ऐसे संकेतों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने शरीर की इन चेतावनियों को गंभीरता से लें और समय रहते ब्लड शुगर की जांच करवाएं।

  1. हर वक्त थकावट और कमजोरी का एहसास

सुबह उठते ही अगर शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं लगती या दिनभर बिना ज्यादा मेहनत किए भी थकान महसूस होती है, तो ये ब्लड शुगर असंतुलन का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है, जिससे शरीर की एनर्जी सप्लाई पर असर पड़ता है। नतीजा—थकावट, आलस और कमजोरी।

  1. बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना


अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, खासकर सुबह के समय, और साथ ही मुंह सूख रहा है, तो ये संकेत भी हाई ब्लड शुगर की तरफ इशारा कर सकते हैं। जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा पानी इस्तेमाल करती है, जिससे डिहाइड्रेशन और प्यास की समस्या होती है।

  1. धुंधली नजर और आंखों में जलन

आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे धुंधली नजर आना या आंखों में चुभन और जलन होना, ये भी ब्लड शुगर बढ़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है। शरीर में शुगर के लेवल का बढ़ना आंखों के लेंस को प्रभावित करता है, जिससे विजन क्लियर नहीं रहता और असहजता महसूस होती है।

क्या करें?

अगर आपको लगातार इन लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है, तो खुद से इलाज करने की बजाय फौरन ब्लड शुगर की जांच कराएं और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। हाई ब्लड शुगर का समय पर इलाज न हो तो ये शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

सुबह उठते ही करें ये काम, पाचन से लेकर जोड़ों तक हर दर्द होगा छूमंतर!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।