मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। इस वायरस से पीड़ित एक शख्स की मौत हो गई है। मुंबई में यह पहली मौत है। नायर अस्पताल में 53 साल के एक शख्स की मौत की जानकारी सामने आई है। इससे पहले भी इस वायरस की वजह से लोगों की जान जा चुकी है। GBS वायरस की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे से भी ऐसे मामले सामने आए हैं। अस्पताल में इसके लिए अलग से GBS वार्ड भी बनाया गया है। GBS वायरस चिंता का विषय बनता जा रहा है।
