गुइलेन-बैरे सिंड्रोम(जीबीएस) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी यह वायरस पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश में जीबीएस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में एक महिला की मौत हुई है। अलासंडालापल्ली गांव की रहने वाली 45 साल की कामलम्मा को गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल (Government General Hospital - GGH) में भर्ती कराया गया था। आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मौजूदा समय में राज्य में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के 17 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश के सभी छह जिलों में जीबीएस के मामले सामने आए हैं।
